knowledge

1. नियंत्रण रेखा पर हाल में हुई घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय थल सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान को सही समय पर जवाब दिया जायेगा. भारतीय थल सेना प्रमुखा का नाम क्या है?

(क) जनरल वीके सिंह (ख) जनरल बिक्रम सिंह (ग) जनरल जेजे सिंह

2. पूर्व राष्ट्रपति और तानाशाह होस्नी मुबारक को दी गयी अजीवन कारावास की सजा के खिलाफ की गयी अपील को स्वीकार कर लिया गया है. अब उनके खिलाफ फिर से मुकदमा चलेगा. होस्नी मुबारक किस देश के राष्ट्रपति थे? 

(क) मिस्र (ख) सीरिया (ग) ट्यूनीशिया

3. इस साल गोल्डन ग्लोब अवार्ड की घोषणा हो चुकी है. गोल्डन ग्लोब अवार्ड के सर्वश्रेष्ठ ड्रामा फिल्म कैटेगरी में किस फिल्म को खिताब से नवाजा गया है?

(क) आर्गो (ख) लाइफ ऑफ पाइ (ग) लेस मिजरेबल

4. भारत के पूर्व खिलाड.ी रूसी फ्रामरोज सुरती का रविवार को मुंबई में निधन हो गया. वह ऑस्ट्रेलिया में रहते थे और यहां छुट्टियां मनाने आये थे. सुरती का संबंध किस खेल से था? 

(क) फुटबॉल (ख) क्रिकेट (ग) हॉकी

5. वर्ष 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई जंग के बाद शांति की कोशिशों के तहत दोनों देशों के बीच शिमला समझौता हुआ. यह समझौता कब हुआ था? 

(क)12 जुलाई 1972 (ख)12 जुलाई 1971 (ग) 2 जुलाई 1972

6. तकनीकी कंपनी सैमसंग ने मुनाफे के मामले में नोकिया को पीछे छोड.ते हुए नंबर एक पर पहुंच गयी है. सैमसंग किस देश की कंपनी है? 

(क) जापान (ख) उत्तर कोरिया (ग) दक्षिण कोरिया

सही उत्तर 1.(ख) 2.(क) 3.(क) 4.(ख) 5.(ग) 6.(ग)

Comments